कोच हेमांग बदानी ने बताया, किस स्थान पर उतरेंगे केएल राहुल
भारत और दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2026 में ओपनिंग करने उतरेंगे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बल्लेबाज से ही पारी का आगाज कराएगी। इसकी पुष्टि फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कर दी है। आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है और लीग के शुरू होने से पहले दिल्ली के मुख्य कोच हेमांग बदानी और क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने कहा कि दिल्ली की टीम इस सीजन शीर्ष क्रम की परेशानी दूर करना चाहेगी।
पिछले सीजन दिल्ली ने किए कई प्रयोग
पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में सात सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी के संयोजनों का इस्तेमाल किया। उन्होंने फाफ डुप्लेसिस और जेक फ्रेजर-मैकगर्क के साथ शुरुआत की, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के खराब फॉर्म ने उन्हें नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया। बार-बार बदलाव के कारण टीम में अस्थिरता आ गई और शीर्ष क्रम में 13 बार तक बदलाव किए गए। इस अस्थिरता का असर उनकी शुरुआती बल्लेबाजी पर पड़ा, जिससे अक्सर मध्य क्रम के बल्लेबाजों को काफी मेहनत करनी पड़ती थी। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अपने पहले मैच से पहले बदानी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में टी20 क्रिकेट में सलामी जोड़ी की साझेदारी निर्णायक साबित हुई है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने बताया कि इस सीजन में भी टीम केएल राहुल को ही शीर्ष क्रम में खिलाएगी।
आईपीएल 2025 में किस तरह बदलता रहा दिल्ला का ओपनिंग संयोजन
- फाफ डुप्लेसिस - जेक फ्रेजर-मैकगर्क
- फाफ डुप्लेसिस- केएल राहुल
- अभिषेक पोरेल - करुण नायर
- अभिषेक पोरेल - जेक फ्रेजर-मैकगर्क
- फाफ डुप्लेसिस-अभिषेक पोरेल
- केएल राहुल - जेक फ्रेजर-मैकगर्क
- फाफ डुप्लेसिस - करुण नायर
केएल राहुल का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 सीजन के समापन के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स ने केएल राहुल को रिलीज कर दिया था। फ्रेंचाइजी ने रिकॉर्ड फीस देकर ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया, जबकि दिल्ली ने अपनी बल्लेबाजी लाइनअप को मजबूत करने के लिए राहुल को खरीदा। राहुल ने मध्य क्रम में बल्लेबाजी शुरू की, लेकिन पिछले सीजन में धीरे-धीरे उन्हें शीर्ष तीन में जगह मिल गई। पिछले डेढ़ साल में राहुल ने अपनी पावर हिटिंग को निखारने पर काम किया है। आईपीएल 2025 में उन्होंने 150 के स्ट्राइक रेट से 539 रन बनाए जो आईपीएल 2022 के बाद उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, जब उन्होंने 600 से अधिक रन बनाए थे। हालांकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट कम था। राहुल की बेहतर पावर गेम से दिल्ली को शीर्ष क्रम में अधिक मजबूत उपस्थिति मिलने की उम्मीद है। हालांकि, टीम को अभी भी उनके सलामी जोड़ीदार को अंतिम रूप देना होगा, जिसमें पथुम निसांका, अभिषेक पोरेल और पृथ्वी शॉ जैसे विकल्प मौजूद हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी