मतदाताओं, मीडिया और कर्मचारियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका: कलेक्टर
बिलासपुर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होने पर जिले के सभी नागरिकों, मतदाताओं और मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री शरण ने कहा है कि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में नागरिकों से बहुत ही अच्छा सहयोग मिला है।
उन्होंने मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बहुत मेहनत की है। आप सभी ने साबित कर दिया है कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में आपकी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है जिसे आप सभी ने पूरी ईमानदारी से निभाया है। जिन लोगों की भी मतदान दलों के रूप में ड्यूटी लगी थी उन्हें कलेक्टर ने विशेष रूप से बधाई देते हुये कहा कि आप सभी ने पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना कार्य किया है जिसके लिये आप सभी बधाई के पात्र हैं साथ ही आपके परिजनों का भी बहुत धन्यवाद जिनके सहयोग की वजह से आप सभी ने निर्वाचन प्रक्रिया को बड़ी सहजता से संपन्न कराया है।
कलेक्टर ने कहा है कि मीडिया ने भी निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। मीडिया ने जिला निर्वाचन कार्यालय की सूचनाओं एवं मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारियों को नागरिकों और मतदाताओं तक समय पर पहुंचायी जिससे मतदाताओं को काफी सुविधा हुई। कलेक्टर ने सुरक्षा बलों के जवान, अर्धसैनिक बलों और स्थानीय पुलिस के जवानों को भी शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ