IPL में भी बुमराह का प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा
आईपीएल को आमतौर पर चौके-छक्कों की बरसात का खेल माना जाता है। फैंस भी इसी का आनंद उठाते दिखते हैं। हालांकि, एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसे चौके-छक्के मारते नहीं, बल्कि स्टंप्स उखाड़ते देखने पहुंचते हैं। उसकी फैन फॉलोइंग मौजूदा क्रिकेट में बहुत ज्यादा है और जब वह गेंदबाजी करने उतरता है, तो बड़े से बड़ा बल्लेबाज खौफ में चला जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह की। बुमराह को इस दौर का महान गेंदबाज माना जाता है।
सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं, बल्कि आईपीएल में भी इस गेंदबाज का जादू पिछले 12 सत्र से चलता आ रहा है। बुमराह मुंबई इंडियंस की आन बान और शान माने जाते हैं। मुंबई इंडियंस ने अब तक जितने भी खिताब जीते हैं, उनमें बुमराह का किरदार हमेशा रहा है। अब आईपीएल 2026 में बुमराह एक बार फिर अपना जादू दिखाने के लिए बेकरार होंगे। उन्हें एमआई ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।
बुमराह मुंबई से 13वां सीजन खेलेंगे
बुमराह लगातार 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस (एमआई) की ओर से खेलने जा रहे हैं। बुमराह ने अब तक 145 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 22.02 की औसत के साथ 183 विकेट निकाले, जिसमें दो बार पारी में फाइव विकेट हॉल हासिल किया। बुमराह ने 4 बार आईपीएल के एक ही सीजन में 20 विकेट के आंकड़े को छुआ है। आइए, सीजन-दर-सीजन उनके प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।
बुमराह का अन्य टीमों के खिलाफ प्रदर्शन
खिलाफ मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ
प्रदर्शन इकोनॉमी
चेन्नई सुपर किंग्स 16 14 2/10 7.57
दिल्ली कैपिटल्स 23 30 4/14 7.52
गुजरात लायंस 4 5 2/32 9.44
गुजरात टाइटंस 4 6 3/14 6.75
कोलकाता नाइट राइडर्स 18 25 5/10 7.74
लखनऊ सुपर जाएंट्स 4 5 4/22 5.88
पंजाब किंग्स 18 24 3/15 6.45
राजस्थान रॉयल्स 15 19 4/20 6.34
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स 6 7 3/29 7.65
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 20 29 5/21 7.45
सनराइजर्स हैदराबाद 17 19 3/24 7.27
कुल (ओवरऑल) 145 183 5/10 7.25
बुमराह का डेब्यू 2013 में आरसीबी के खिलाफ
बुमराह साल 2013 में पहली बार आईपीएल में खेले थे। बुमराह का आईपीएल डेब्यू रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हुआ था। उनके और विराट कोहली के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली थी। कोहली ने बुमराह को चौका लगाया था और इसके बाद बुमराह ने कोहली को आउट कर दिया था। इस मैच में बुमराह ने तीन विकेट निकाले थे। उन्हें पहले सीजन में सिर्फ दो ही मुकाबलों में उतारा गया, जिसमें कुल 42 गेंदें फेंकी। इस दौरान उन्होंने तीन विकेट हासिल किए।
अन्य सीजन में बुमराह का प्रदर्शन
अगले सीजन, यानी आईपीएल 2014 में बुमराह को 11 मुकाबलों में मौका दिया गया, लेकिन अपने प्रदर्शन से फैंस को निराश किया। इस सीजन उन्हें सिर्फ पांच ही सफलताएं हाथ लगीं।आईपीएल 2015 में बुमराह ने मुंबई इंडियंस की ओर से चार मुकाबले खेले, जिसमें तीन विकेट ही निकाल सके। आईपीएल में बुमराह का स्वर्णिम काल साल 2016 से शुरू हुआ।
आईपीएल 2016 में उन्होंने 14 मुकाबलों में 15 विकेट निकाले।
साल 2017 में बुमराह ने 16 मुकाबलों में 22 की औसत के साथ 20 विकेट हासिल किए।
आईपीएल 2018 में बुमराह के नाम 14 मुकाबलों में 17 विकेट रहे।
आईपीएल 2019 में बुमराह ने 16 मैच खेले, जिसमें 21.52 की औसत के साथ 409 रन देकर 19 विकेट निकाले।
आईपीएल 2020/21 में बुमराह ने मुंबई इंडियंस की तरफ से 15 मैच खेलते हुए 27 विकेट चटकाए।
आईपीएल 2021 में एक बार फिर बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा, जिन्होंने 14 मुकाबलों में 410 रन देकर 21 विकेट हासिल किए।
अगले सीजन यानी आईपीएल 2022 में बुमराह ने 14 मैच खेले, जिसमें 15 विकेट हासिल किए। आईपीएल 2022 में बुमराह ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ एक ही मैच में महज 10 रन देकर पांच विकेट निकाले थे।
आईपीएल 2023 में बुमराह नहीं खेल सके थे, क्योंकि तब वह बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे थे।
आईपीएल 2024 में उन्होंने वापसी की और 13 मुकाबलों में 20 विकेट प्राप्त किए। इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ एक ही पारी में 21 रन देकर पांच विकेट निकाले।
आईपीएल 2025 में 12 मैच खेलकर 17.55 की औसत के साथ 18 विकेट अपने नाम किए।
बुमराह का आईपीएल में सीजन-दर-सीजन प्रदर्शन
सीजन मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ
प्रदर्शन इकोनॉमी
2013 2 3 3/32 10.00
2014 11 5 2/22 7.59
2015 4 3 1/38 12.27
2016 14 15 3/13 7.81
2017 16 20 3/7 7.43
2018 14 17 3/15 6.89
2019 16 19 3/20 6.63
2020 15 27 4/14 6.73
2021 14 21 3/36 7.45
2022 14 15 5/10 7.18
2024 13 20 5/21 6.48
2025 12 18 4/22 6.68
कुल 145 183 5/10 7.25
तकनीकी समझ से तैयार की गई देसी भट्टी
भारत ने हासिल किया बड़ा स्वास्थ्य उपलब्धि, बाल मृत्यु दर में गिरावट
टीम मैनेजमेंट को भी उनसे बड़ी उम्मीदें
इस दिन सात्विक जीवनशैली अपनाने की सलाह
हर दिन अलग भोग चढ़ाने की है विशेष परंपरा
घर में बने शुद्ध देसी घी का भोग सबसे उत्तम माना जाता है
‘अपनों से खरीदारी’ अपील पर सियासत गरम, भोपाल में बढ़ा तनाव
निजी छवि को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट पर रोक की बात
भारी बिकवाली से बाजार धराशायी, BSE Sensex में 2500 अंकों की गिरावट
IPL सीजन से पहले टीम की तैयारियां तेज