*“

जिला राजगढ़ में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री के.एल. बंजारे* द्वारा लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए जा रहे हैं। उक्त निर्देशों के पालन में तथा एसडीओपी राजगढ़ *श्री अरविंद सिंह राठौर* के मार्गदर्शन में थाना छापीहेड़ा पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई।

दिनांक 11/05/2026 को थाना छापीहेड़ा पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संडावता तरफ से एक सफेद रंग की बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी पर दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर खुजनेर की ओर जाने वाले हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक *उमा शंकर मुकाती* द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर पुलिस टीम गठित की गई तथा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग प्रारंभ की गई।

वाहन चेकिंग के दौरान सोनखेड़ा जोड़ पर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के दो व्यक्ति बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे, किन्तु पुलिस टीम ने तत्परता, सूझबूझ एवं साहस का परिचय देते हुए घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

*गिरफ्तार आरोपी*

1. *लखन पिता घीसूलाल शर्मा*, उम्र 22 वर्ष, निवासी विगनोदीपुरा थाना सारंगपुर।
2. *मांगीलाल पिता बनेसिंह तंवर*, उम्र 25 वर्ष, निवासी छोटी मेहरी थाना लीमाचौहान।

*जप्त मशरूका*

• *10.58 ग्राम अवैध स्मैक* कीमती लगभग ₹70,000/-
• *एक बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी* कीमती लगभग ₹50,000/-

कुल जप्त मशरूका लगभग *₹1,20,000/-* है।

आरोपियों के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 84/26* अंतर्गत धारा *08/21 एनडीपीएस एक्ट 1985* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी *लखन शर्मा* ने दिनांक 09/05/2026 की रात्रि में शनि मंदिर एवं पंचमुखी मंदिर की दान पेटियों के ताले तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए ₹3,805/- भी जप्त किए गए हैं। आरोपी लखन शर्मा एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में लगभग 10 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाए गए हैं।
*सराहनीय भूमिका*

उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक *उमा शंकर मुकाती*, उनि *काशीराम मीणा*, प्रआर *नरेन्द्र सिंह*, प्रआर *रामसेवक जादौन*, प्रआर *भूरा*, आरक्षक *पंकज शर्मा* एवं आरक्षक *इन्द्रपाल सिंह* की महत्वपूर्ण एवं प्रशंसनीय भूमिका रही।
*सोशल मीडिया पर जुड़े रहें*

फेसबुक : https://www.facebook.com/RJHSP
इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/sp_rjh/
एक्स (ट्विटर) : https://x.com/RajgarhSp

— *जिला पुलिस राजगढ़ (म.प्र.)*