प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजगढ़ के शिव वरदान भवन में 22 से 26 अप्रैल तक 8 से 16 साल के बच्चों के लिए डिवाइन एंजेल समर कैंप का हर्ष उल्लास के साथ समापन हुआ।  कैंप मे 76 ज्यादा बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन करके लाभ उठाया। निशुल्क समर कैंप के द्वारा बच्चों के जीवन में नैतिक मूल्यों, मानसिक व शारीरिक मौलिक उन्नति के लिए योगा मेडिटेशन, व्यक्तित्व विकास, मूल्यों आधारित गतिविधियां, मनोरंजक प्रतियोगिताएं व अन्य कई तरह के मुकाबले एवं अपने देश के प्रति प्रेम इत्यादि के कार्यक्रम करवाए गए। कैंप का कुशल संचालन बीके सुरेखा, बीके सुमित्रा बीके प्रवेश व अन्य ब्रह्माकुमारी टीचर बहनों के सहयोग से जिला प्रभारी राजयोगिनी मधु दीदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ । सभी बच्चों ने बड़े ही उमंग उत्साह के साथ अपनी खुशी का इजहार किया व हर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कैंप के अंतिम दिन मुख्य अतिथि जिला पंचायत के एडिशनल सीईओ अर्पित कुमार गुप्ता ने बच्चों को खेल में किस प्रकार से अपनी पढ़ाई के साथ जीवन शैली को समृद्ध बना सकते हैं साथ ही पेरेंट्स को बच्चों को कहने से ज्यादा करके सीखाने पर जोर दिया।
   विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य श्रीमती शीला पाटोदिया ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए पेरेंट्स से कहा कि  बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने  मम्मी पापा का  छोटे-छोटे कार्यों में हाथ बटाएं एवं संस्कार भी सिखाए। वही राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मधु दीदी ने बच्चों एवं उनके माता-पिता को आशीर्वचन देते हुए कहा कि अपने जीवन में सदैव ऊंचे लक्ष्य को प्राप्त  करने एवं संस्कारों को श्रेष्ठ बनाने के लिए राजयोग मेडिटेशन का नियमित अभ्यास करें । इस पांच दिवसीय समर कैंप में पेंटिंग,डांसिंग, सिंगिंग फैंसी ड्रेस ,लेमन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
नृत्य प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में पहला स्थान अक्षी गुप्ता व सीनियर ग्रुप में अनादी सक्सेना ने प्राप्त किया। चित्रकारी प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में पहला स्थान अंजली उमठ सीनियर में आराध्या तोमर ने प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जानवी श्रीवास्तव, बॉयज में अनमोल तिवारी ने प्राप्त किया ।बेस्ट गर्ल मे अहाना गुप्ता एवं बेस्ट बॉयज दिव्यांश पुष्पद को चुना गया।  साथ ही अन्य प्रतियोगिता में अनन्या दांगी ,मोनिका शर्मा ,रुद्रांशी तोमर ,अथर्व सोनवाल ,कनक सोनी, शिवांश झा सहित अन्य सभी प्रतिभागियों को मधु दीदी व अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया । अन्य सभी प्रतिभागियों को भी ईश्वर के घर से सौगात व प्रसाद भेंट की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों के माता-पिता भी उपस्थित रहै।