*लापरवाही पर सख्ती अंत्येष्टि राशि में देरी पर सचिव निलंबित* *ई-केवाईसी में ढिलाई पर वेतन रोकने के निर्देश* *समय सीमा बैठक आयोजित* कुलदीप सिंगी बाबा
*राजगढ़ 04 मई, 2026*
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को समय सीमा बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि हितग्राहियों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में ई-केवाईसी कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर नगर परिषद खिलचीपुर, माचलपुर, तलेन एवं जीरापुर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ई-केवाईसी में अपेक्षित प्रगति नहीं करने वाले संबंधित अधिकारियों की वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने आधार निर्माण एवं ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने के लिए विशेष शिविर आयोजित कर प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। सार्थक अटेंडेंस की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि अटेंडेंस कहां से दर्ज हो रही है, इसकी विस्तृत जांच की जाए। साथ ही सार्थक ऐप में कमजोर प्रदर्शन पर जिला योजना अधिकारी एवं आबकारी विभाग को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में पीओ डूडा को भी नियमित रूप से अटेंडेंस दर्ज करने तथा आवश्यकता पड़ने पर भोपाल स्तर से जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। सार्थक अटेंडेंस में खराब प्रदर्शन पर बीएमओ नरसिंहगढ़ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं बीएमओ ब्यावरा के प्रति भी असंतोष व्यक्त किया गया, जहां बड़ी संख्या में कर्मचारियों के अवकाश पर रहने पर नाराजगी जताई गई।
साथ ही कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने ई-ऑफिस में लंबित फाइलों पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने तथा प्रत्येक लंबित प्रकरण का कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए। जिला पेंशन अधिकारी से लंबित पेंशन प्रकरणों की भी गहन समीक्षा की गई। उन्होंने पेंशन संबंधी प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटना के मामलों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं की 4 एएनसी की रिपोर्ट तहसील स्तर पर नियमित रूप से संधारित एवं मॉनिटर की जाए, ताकि मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में नियमित मॉनिटरिंग बनाए रखें, जिससे आमजन को समयबद्ध लाभ मिल सके।
साथ ही कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा संबल योजना में बेहतर कार्य करने पर सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद की सराहना भी की। अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरतने और हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही आयोजित समय सीमा बैठक में अंत्येष्टि सहायता राशि समय पर नहीं देने के मामले में सख्ती दिखाते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले द्वारा ग्राम टिकरिया विकासखण्ड नरसिंहगढ़ के सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी संवेदनशील योजनाओं में देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी श्रीमती निधि भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर डॉ. ज्योति राजोरे सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
“विजय उत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं”
BJP की रणनीति और मोदी की लोकप्रियता का असर, बंगाल में रिकॉर्ड जीत
मुख्य सचिव का आदेश, सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा पर जोर
ड्रग्स तस्करी की बड़ी साजिश विफल, सलीम डोला गिरफ्तार
*लापरवाही पर सख्ती अंत्येष्टि राशि में देरी पर सचिव निलंबित* *ई-केवाईसी में ढिलाई पर वेतन रोकने के निर्देश* *समय सीमा बैठक आयोजित* कुलदीप सिंगी बाबा
प्रचंड जीत के बाद असम में NDA का उत्साह, दिलीप सैकिया का बयान
भोपाल मंडल की कार्रवाई, हजारों मामलों पर कसा शिकंजा
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल, सांसद ने खुद पकवान बनाकर मनाई खुशी
विजय की हार की खबर निकली अफवाह, फैन ने आवेश में उठाया कदम
जापान में लगी आग पर आखिरकार काबू, 11 दिन चला ऑपरेशन