माँ बिजासन माता ट्रस्ट भेसवा माता की बैठक आयोजित* *19 से 27 मार्च तक आयोजित पंचम 108 कुंडली श्री शत चंडी महायज्ञ की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा* कुलदीप सिंगी बाबा
जिला ब्योरो चिफ 9425621951
*
*राजगढ़ 14 मार्च 2026*
माँ बिजासन माता ट्रस्ट भेसवा माता की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 19 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले पंचम 108 कुंडली श्री शत चंडी महायज्ञ की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री रोडमल नागर, कलेक्टर एवं माँ बिजासन माता ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान बिजली, पेयजल, पार्किंग, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर लें।
बैठक में महायज्ञ के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा समन्वय को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 मार्च 2026)
शीत्सांग में शुरू हुआ विकास और आधुनिकता का नया अध्याय
माँ बिजासन माता ट्रस्ट भेसवा माता की बैठक आयोजित* *19 से 27 मार्च तक आयोजित पंचम 108 कुंडली श्री शत चंडी महायज्ञ की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा* कुलदीप सिंगी बाबा
पंडवानी गायिका तीजन बाई की सेहत पर डॉक्टरों की पैनी नजर
डबल इंजन सरकार का संदेश: AAP की नाकामी पर अमित शाह का हमला