खेलो इण्डिया स्मार्ट टॉर्च रैली का जिले में भव्य स्वागत राजगढ़ 23 जनवरी, 2023 शासन के निर्देशानुसार
By Bharat Expose, 23 January, 2023, 18:59

खेलो इण्डिया स्मार्ट टॉर्च रैली का जिले में भव्य स्वागत
राजगढ़ 23 जनवरी, 2023
शासन के निर्देशानुसार‘‘खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। जिले में प्रवेश के साथ ही आज खेलो इण्डिया स्मार्ट टॉर्च रैली का भव्य स्वागत किया गया। रैली का सारंगपुर में विधायक श्री कुवंर कोठार एवं राजगढ़ में विधायक श्री बापूसिंह तंवर, कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित, मुख्य कायर्पालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय तेम्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद, पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा, जिला खेल अधिकारी श्रीमति शमिर्ला डाॅबर सहित छात्र-छात्राए, जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए।