हाथों निशान लेकर शाम प्रेमियों ने ब्यावरा शहर में निकाली भव्य श्याम निशान यात्रा श्याम सुदामा म

हाथों निशान लेकर शाम प्रेमियों ने ब्यावरा शहर में निकाली भव्य श्याम निशान यात्रा
श्याम सुदामा मित्र मंडल एवं श्याम मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में ब्यावरा शहर में सोमवार को श्याम प्रचारक एवं प्रसिद्ध भजन गायक नंदकिशोर शर्मा (नंदू भैया) के सानिध्य में भव्य श्याम निशान यात्रा निकाली गई। श्याम निशान यात्रा ब्यावरा शहर के मुल्तानपुरा स्थित बिट्ठल वाटिका से प्रारंभ होकर इंदौर नाका, अहिंसा द्वार, नगरपालिका तिराहा, कपड़ा बाजार, पीपल चौराहा, पुराना बस स्टैंड होते हुए ऐरन स्टेट पहुंची। श्याम निशान यात्रा में श्याम प्रेमी हाथों में निशान लेकर बाबा खाटू श्याम के भजनों पर नाचते गाते हुए बाबा श्याम की झांकी के आगे चल रहे थे।
जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ किया स्वागत
श्याम निशान यात्रा का मेड़तवाल समाज, स्वर्णकार समाज, साहू समाज, अग्रवाल समाज, नगर पालिका मंडल, कपड़ा एसोसिएशन, रेडीमेड गोपाल बादशाह मित्र मंडल भारत एकता ग्रुप, हिंदू उत्सव समिति, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यावरा, ब्यावरा ऑटो यूनियन, संतोषी माता मंदिर सेवा समिति, मां परिवार समिति पिंजरा गली, डॉ विश्वनाथ दांगी मित्र मंडल, विवेकानंद अकेडमी स्कूल, दिलीप बंसल मित्र मंडल बैराठी मित्र मंडल, अनिल अवस्थी मित्र मंडल,चंदन सोनी मित्र मंडल, अमित शर्मा मित्र मंडल पार्षद विष्णु साहू मित्र मंडल सहित अन्य समाज और संगठन के द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।